Italy में अगले साल 2027 में राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों से पहले इटली ने अगले साल से 1.45 करोड़ कारों और मोटरसाइकिलों के लिए रोड टैक्स खत्म कर करने की बात कही है।
मजबूत छवि वाली इटली की मौजूद प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने एक बयान में कहा कि सरकार जल्द उस टैक्स को खत्म कर देगी जिसे इटली के लोग सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। इस योजना को इटली की कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
इटली सरकार के इस इस कदम से सरकारी खजाने पर 2 अरब यूरो से ज़्यादा का बोझ पड़ने की संभावना है। इस योजना का सभी मोटरसाइकिलों और छोटी तथा मध्यम आकार की कारों को मिलेगा।
Advertisement Space