कनाडा : कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट के लिए प्रयासरत भारतीयों के लिए अहम खबर। कनाडा सरकार ने अपने बजट 2026 और नई इमिग्रेशन योजना के तहत 2027 के अंत तक देश में पहले से रह रहे 2 लाख तक अस्थायी निवासियों को Permanent Resident बनाने का अवसर देने का प्रस्ताव रखा है।
Advertisement Space
इसका फायदा Canada में लंबे समय से रह रहे योग्य वर्क परमिट धारकों और उनके परिवारों को मिल सकता है। इसके अलावा मानवीय आधार पर लंबे समय से लंबित मामलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नई इमिग्रेशन योजना के तहत दो प्रमुख वर्गों के माध्यम से लोगों को PR देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
पहले वर्ग के तहत कनाडा में पहले से काम कर रहे योग्य अस्थायी कर्मचारियों और उनके साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों को स्थायी निवास देने पर ध्यान दिया जाएगा। दूसरे वर्ग में कनाडा में पहले से रह रहे ऐसे लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनके मामले कई वर्षों से लंबित हैं।
इस योजना का उद्देश्य मानवीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना और परिवारों को एक साथ रखने में मदद करना है। सरकार ने दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग एक लाख लोगों का अंतिम बंटवारा अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया है।
Advertisement Space