Punjab News : चलती ट्रेन ‘कर्मभूमि एक्सप्रेस’ के डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्री सुरक्षित

Punjab News : पंजाब के राजपुरा में शुक्रवार की दोपहर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी, वेस्ट बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस(ट्रेन नं. 12508) के चार डिब्बो में भीषण आग लग गई। रेल डिब्बों में आग लगने का पता चलते ही रेलगाड़ी को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ यात्री रेल डिब्बों से निकलकर खेतों की तरफ भागे।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग इंजन से शुरू होकर पांचवें कोच (कोच नंबर 265287GS) तक फैल गई। यह घटना तब हुई जब ट्रेन जिला फतेहगढ़ साहिब के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:58 बजे रवाना हुई थी। स्टेशन से निकलने के बाद ही आग लगने की खबर सामने आई। ट्रेन को रोके जाने पर लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश करते देखा गया।
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव तथा आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment