Patiala के 24 वर्यीय युवक खुशकरणदीप सिंह की US में गोली मार कर हत्या


Aryan Academy AD

Patiala : अपने बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी की तलाश पांच साल पहल US गए Patiala के गांव अटला के युवक खुशकरणदीप सिंह की कैलिफ़ोर्निया में गोली मारकर हत्या किए जाने ले गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
खुशकरणदीप सिंह अपने परिवार की मदद के लिए US कैलिफ़ोर्निया में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे।
परिवार वालों के मुताबिक, 30 जुलाई के बाद खुशकरणदीप से उनका संपर्क टूट गया था, क्योंकि उनका मोबाइल फ़ोन अचानक नेटवर्क से बाहर हो गया था। रिश्तेदारों की चिंता के बाद, कैलिफ़ोर्निया में स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में उनका शव एक जंगली इलाके से बरामद किया गया।
अमेरिकी जाँचकर्ताओं की शुरुआती जाँच से पता चलता है कि खुशकरणदीप को कथित तौर पर उनकी गाड़ी में यात्रा करते समय गोली मारी गई थी। हालाँकि, हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है और पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए जाँच कर रही है।

Advertisement Space

पीड़ित परिवार ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके बेटे के शव को जल्द से जल्द वापस लाने में मदद की जाए, ताकि उनके पैतृक गाँव में अंतिम संस्कार किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment