
Jalandhar DBA Election के वर्ष 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन के आज पहले दिन 20 कैंडिडेट्स ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा। इन उम्मीदवारों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर एडवोकेट तरसेम सिंह टाक ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए कुनाल गोयल और सन्नी कुमार आमने-सामने हैं। जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर हरमनप्रीत सिंह जौहल और रोबिन सेठी के बीच मुकाबला होगा। महिलाओं के लिए आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट पद पर छाया खुल्लर और सुदेश कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है।
इसके अलावा सेक्रेटरी पद पर अमरिंदर सिंह थिंड, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर धीरज कुमार भगत और असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर रवीना सेठी का नाम सूची में शामिल है।
कार्यकारी सदस्यों के पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें अनु सोढ़ी, अपूर्व बक्शी, अरिक कुमार, अश्विनी दादरा, बलविंदर कौर, मानवी उप्पल, मोहित सेपला, नवनीत कौर, रोहन कांत और तजिंदर सिंह शामिल हैं।
एडवोकेट्स बलविंदरजीत सिंह लक्की, संजीव बंसल, राजीव कोहली, मधु रचना, तजिंदर धालीवाल, सतनाम सिंह हुंदल, गुरबचन लाल गगनेजा, ओपी कंगनीवाल को रिटर्निंग ऑफिसर्स बनाया गया है, जिन्होंने आज नॉमिनेशन रिसीव किये।
नामांकन से पहले ही जालंधर की कानूनी बिरादरी में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। खास तौर पर उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर होने वाला सीधा मुकाबला और कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव को लेकर वकीलों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। उम्मीदवार साथी वकीलों से मिल रहे हैं और वोट -स्पोर्ट की मांग कर रहे हैं।
अधिवक्ता मधु बाला शर्मा भी साथियों से सहयोग की मांग करती दिखीं। एडवोकेट रोबिन बुद्धीराजा, एडवोकेट नीरज मेहता, एडवोकेट अंशुल खेरा, एडवोकेट परमजीत सिंह, एडवोकेट प्रभजोत सिंह, एडवोकेट मनिंदर सिंह और एडवोकेट अंजना ने उन्हें सपोर्ट का वादा किया।