Jalandhar News: AAP को लगा बड़ा झटका, दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल


Aryan Academy AD

Jalandhar News: जालंधर की राजनीति में आज का दिन उथल-पुथल वाला रहा। लगभग पांच साल से आम आदमी पार्टी का जालंधर में आधार मजबूत करने वाले जालंधर नॉर्थ हलके के पूर्व इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

Advertisement Space

स्थानीय एक होटल में आयोजित BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिनेश ढल्ल को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिनेश ढल्ल के साथ उनके  परिवारिक सदस्यों और समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
दिनेश ढल्ल वर्ष 2022 में जालंधर नॉर्थ सीट से AAP उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और करीब साढ़े चार साल तक इस विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज रहे। दिनेश ढल्ल के साथ अमित ढल, अनिल ढल्ल, रोहित ढल्ल, पंकज ढल्ल, पार्थ ढल्ल, नवदीप मदान नेड्डी, ऋषि वर्मा, पुनीत वडेरा और करण कोछड़ भी भाजपा में शामिल हुए।

Advertisement Space

Leave a Comment