Jalandhar News : 14 करोड़ रुपये की लागत से जालंधर के 50 चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल होंगे अपग्रेड


Aryan Academy AD

Jalandhar News : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर तथा सुचारू बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर के 50 प्रमुख चौक पर ट्रैफिक सिग्नलों के नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

मेयर विनीत धीर, चेयरमैन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन चंदन ग्रेवाल समेत कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाना बेहद जरूरी है। नवीनीकरण के बाद इन चौकों पर ट्रैफिक को और बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नलों के माध्यम से अधिक व्यवस्थित ट्रैफिक सुविधा मिलने के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के 50 चौकों पर मौजूदा ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली का नवीनीकरण किया जाएगा। आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली से सड़कों पर आवाजाही के बेहतर संचालन, वाहन चालकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

Advertisement Space

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नलों के नवीनीकरण पर खर्च होने वाले 14 करोड़ रुपये इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मौके पर आप’ नेता नीतिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना और अन्य भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment