Jalandhar-Kapurthala Road पर गांव अठौला के पास देर रात्रि ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में पिता और 5 साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर उनके साथ जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी मुताबिक गांव अठौला में रहने वाला प्रवासी कैलाश अपनी पत्नी गौर और 5 साल के बेटे लवकुश के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि जालंधर रोड पर उनके मोटरसाइकिल और एक ट्रक की बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कैलाश कैलाश को मृत करार दिया और गौरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची पलिस ने कैलाश के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही हैय़।
Jalandhar-Kapurthala Road पर ट्रक और बाइक की टक्कर में पिता और 5 साल के बेटे की मौत
Advertisement Space