आप मंत्रियों ने ‘Mann de Munaffe’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘गारंटी प्लस’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष ‘Mann de Munaffe’ मुहिम के तहत आप मंत्रियों ने सोमवार को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर प्रचार किया।

इस मुहिम के दौरान ‘आप’ नेताओं ने आम लोगों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए मान सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न जनहितैषी सुविधाओं, जैसे कि मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, मुफ्त शिक्षा और अन्य लोक-कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। नेताओं ने आंकड़ों सहित समझाया कि इन सुविधाओं से हर परिवार के मासिक बजट में कितनी बड़ी बचत हो रही है और इसका उनके आर्थिक जीवन पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

घर-घर प्रचार के दौरान लोगों ने मंत्रियों और पार्टी नेताओं का भरपूर स्वागत किया। लोगों ने सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि मान सरकार के इन प्रयासों से उनके घरेलू खर्च घटे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर बड़ी राहत मिली है।

सुनाम क्षेत्र में घर-घर प्रचार करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पिछले पौने पांच सालों के दौरान सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, पंजाब के पानी को बचाने के प्रयासों और हर घर को मिल रहे सीधे वित्तीय फायदों की जानकारी देने के लिए पार्टी की ओर से एक विशेष पैम्फलेट जारी किया गया है।

Advertisement Space

अमन अरोड़ा ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने अपने सालों के राज के दौरान पंजाब को लूटने और कुचलने का काम किया है। लोकतंत्र में असली मालिक लोग होते हैं, इसलिए ‘आप’ सरकार अपने कामों की तुलना पिछली सरकारों से करके लोगों की अदालत में लेकर जा रही है ताकि लोग नफे-नुकसान को समझकर वोट डालने का सही फैसला ले सकें।

वहीं मंत्री कटारूचक ने पठानकोट के भटोइया में घर-घर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस, अकाली दल या भाजपा जैसी पार्टियों की सरकार आती है, तो वे आम लोगों के माफ किए गए बिजली बिलों की सुविधा बंद कर देंगी और प्रदेश में फिर से नशे का कारोबार बढ़ेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और मान सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगों को इन सुविधाओं के आर्थिक फायदों के बारे में जानकारी भी दी। लोगों ने सुविधाओं पर संतोष जताया और मान सरकार का धन्यवाद किया।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अपने क्षेत्र के इलाकावासियों से मुलाकातें कीं और मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस मौके पर उन्होंने अनेक परिवारों को ₹10 लाख वाले स्वास्थ्य कार्ड भी बांटे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री रवजोत सिंह, मोहिंदर भगत, तरुणप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ईटीओ ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार किया।

Advertisement Space

Leave a Comment