लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नवनियुक्त प्रधान एवं MLA Pargat Singh आज लुधियाना स्थित गुरुद्वारा श्री भैणी साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के गद्दीनशीन सतगुरु उदय सिंह जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ लंबी मुलाकात की।
इस दौरान पंजाब के मौजूदा हालात और विभिन्न अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। स. परगट सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर पंजाब की शांति, खुशहाली और सर्वत के भले के लिए अरदास की।
Advertisement Space
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व मंत्री मलकित सिंह दाखा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूपिंदर सिंह राजा गिल और ईश्वरजोत चीमा भी मौजूद रहे। सभी ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Advertisement Space