ड्रग के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने सरकार से किया सवाल- पंजाब के किस कोने में खत्म हुआ नशा

संगरूरः संगरूर के गांव फगुवाला में कांग्रेस की इंसाफ रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने पंजाब की मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में ड्रग, चिट्टा, सिंथेटिक ड्रग और मेडिकल ड्रग सबसे बड़ा मुद्दा है।
Rahul Gandhi ने कहा कि लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया। आम आदमी पार्टी की सरकार आई । पंजाब में भगवंत मान पर भरोसा किया। आम आदमी पार्टी का वादा था कि हम नशा मिटा देंगे। उन्होंने पंजाब की जनता से सवाल किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नशा कहां से मिटाया है। पंजाब के कौन से कोने से इन्होंने नशा हटाया है। उन्होंने कहा कि यह नशा नहीं हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपको ऐसा आदमी चाहिए जो पंजाब के लिए लड़े, जिसके दिल में आप का दर्द, पंजाब का दर्द हो।
इस मौके पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर कहा कि सिद्धू मूसेवाले का साथ जो हुआ, वह पंजाब में एक फैशन बन गया है।
इंसाफ रैली के दौरान संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में इस समय नशा और अपराध इतना बढ़ गया है कि पंजाब के लोग डरते हुए अपने बच्चों को विदेश भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल बाद यहां के बुजुर्गों को कोई कंधा देने वाला भी नशा बचेगा। पिछले दिनों पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब में नशे के खात्मे को लेकर की गई घोषणा पर रंधावा ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार है, पहले गुजरात से गैंगस्टरबाद खत्म करें।

Advertisement Space

Leave a Comment