ASI Iqbal Singh हत्याकांड में दूसरा शूटर भी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स(AGTF) ने काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ASI Iqbal Singh की हत्या में शामिल दूसरे मुख्य शूटर भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। इस तरह पुलिस ने 11 अक्तूबर 2026 को तरनतारन में काउंटर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी की हत्या में शामिल दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले, 20 नवंबर को AGTF ने पहले शूटर, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी बहमन को जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। आरोपी जहां एक होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी को लगी। आरोपी को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement Space

दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के साथ, AGTF को जांच में एक बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में अन्य साथियों की संलिप्तता का पता लगाने और इस हत्या के पीछे की गहरी साजिश का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment