शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच 6 साल बाद एक बार फिर गठबंधन हो गया है और Shiromani Akali Dal बड़े भाई की भूमिका निभाएगा तथा ‘Bada bhai hi CM hota hai’ से मतलब साफ हो गया है कि भाजपा ने मान लिया है कि पंजाब का अगला सीएम BJP से न होकर शिरोमणि अकाली दल से ही बनेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में पुष्टि कर चुके हैं कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ फिर से बने गठबंधन में Shiromani Akali Dal (SAD) ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगा, और दोनों पार्टियां मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
Shiromani Akali Dal की बड़े भाई की भूमिका की घोषणा से चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है कि कुछ समय पहले से अपने दम पर चुनाव लड़ने और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के भाजपा के दावों में अचानक बदलाव क्यों आ गया है। गठबंधन और बडे़ भाई की भूमिका की घोषणा के क्या मायने हैं। जैसा कि भाजपा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के दावे किए थे जिसके चलते बहुत से भाजपायी नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं लेकिन गठबंधन की घोषणा के बाद जिन नेताओं ने चुनाव लड़ने की उम्मीदें बना रखी थीं उनमें से कई नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
गठबंधन के चलते किन सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और किन पर शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी। इस संबंध में आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं गठबंधन की घोषणा ने एक बात तो साफ कर दी है कि Shiromani Akali Dal का वजूद अभी भी पूरी तरह कायम है भले ही इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल पहले से कम सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और भाजपा के हिस्से में ज्यादा सीटें आई हैं।