खाली प्लॉटों से कूड़े नहीं उठाने पर प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस पर नोटिस जारी


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब सरकार द्वारा स्वच्छता के मामले में शहरों और गांवों की सूरत बदलने के ठोस प्रयासों के तहत, जालंधर जिला प्रशासन ने खाली प्लाटों से कूड़े के ढेर हटाने का अभियान शुरू किया है और खाली प्लाटों की सफाई में ढिलाई बरतने वाले प्लाट मालिकों को 300 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि प्लाटों की सफाई न करवाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत प्लाट मालिकों को 300 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में प्लाट मालिक भी सहयोग कर रहे है। सफाई प्रेमी अपने प्लाटों की सफाई के अलावा चारदीवारी भी करवा रहे है। उन्होंने अन्य प्लाट मालिकों को भी अपने खाली प्लाटों की सफाई और चारदीवारी करवाने की सख्त हिदायत दी, ताकि बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पंजाब को देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन जालंधर जिले की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि खाली प्लाटों की सफाई में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जारी किए गए एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 9646-222-555 के माध्यम से 60 से अधिक समस्याओं का समाधान किया गया है और राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस नंबर के माध्यम से अधिकांश समस्याओं का समाधान करने के अलावा, सीनियर अधिकारी फोन करके इस संबंध में ‘फॉलो-अप’ भी ले रहे है।

Advertisement Space

Leave a Comment