गाजा पर कब्जा करेगा इजरायल, सुरक्षा परिषद की मंजूरी


Aryan Academy AD

इजरायल की सुरक्षा परिषद ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की गाजा पर कब्जे करने के प्लान को मंजूरी दे दी है। इससे दस लाख से अधिक फिलिस्तीनी नागगिरों के विस्थापित होने की संभावना है। वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया हि इजरायल ने गाजा पर सैन्य नियंत्रण की योजना बना ले ही लेकिन गाजा पर शासन करने इच्छा नहीं है। हमारा मकसद केवल गाजा को हमास से मुक्त करवाना तथा बंधकों को छुड़ाना है। यह बात उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कही।

उल्लेखनीय है कि इजरायल और गाजा के बीच 22 महीने युद्ध चल रहा है और इसके अब और बढ़ने की आशंका है। नेतनयाहू ने हाँ कि हमास को खत्म करने के लिए गाजा पट्टी पर पूरी तरह कब्जा करना जरूरी है।

Advertisement Space

नेतनयाहू ने कहा है कि इजरायल गाजा को एक ऐसी अरब शक्ति को सौंपना चाहता है जो उचित शासन करे, इजरायल के लिए खतरा नहीं बने और गाजा के लोगों को बेहतर जीवन प्रदान करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य गाजा पर कब्जा करना या उसे अपने साथ मिलाना नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment