भारत झुकेगा नहीं, ट्रंप को उसी की भाषा में जवाब, रोकी 3.6 अरब डॉलर की डील


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः अमरीका जोकि रूस से यूरेनियम जो अमरीका के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, अन्य धातुएं जैसे निकल, पैलेडियम और टाइटेनियम भी आयात करता है मगर भारत पर रूस से तेल नहीं खरीदने का दबाव बढ़ा रहा है। अमरीका दबाव के आगे भारत नहीं झुका तो ट्रम्प द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा कर दी।

ट्रंप के इस 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब ने भारत ने आज सख्ती दिखाते हुए बोइंग जेट विमानों की खरीद के लिए 3.6 अरब डॉलर की डील पर रोक लगा दी है। अमरीकी विदेश विभाग ने 2021 में छह अतिरिक्त बोइंग P-8I पोसेडन विमानों के मूल सौदे को 2.42 अरब डॉलर में मंजूरी दी थी। ये विमान समुद्र में निगरानी के लिए मंगवाए जा रहे थे। यह बेहद उन्नत विमान हैं और अरब सागर से लेकर हिंद महासागर तक में चीन के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने के लिए भारत को इनकी बहुत जरूरत थी।

Advertisement Space

रक्षा सूत्रों के हवाले से रिपोर्टों के अनुसार, परियोजना लागत में लगभग 50% की वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया। कीमतों में यह तीव्र वृद्धि आंशिक रूप से अगस्त की शुरुआत में ट्रम्प द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ के कारण हुई है, जिससे विमान खरीद से संबंधित पुर्जे और घटक बोइंग के लिए काफी महंगे हो गए।

Advertisement Space

Leave a Comment