नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले सलामी बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल

नई दिल्लीः टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में नमीबिया के खिलाफ मैच से पहले सलामी बल्लेबाज ईशान किशन प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गया।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान किशन दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। बीसीसीआई ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दी है। ईशान के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमार चल रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment