MP Harbhajan Singh and CM Dhami के बीच उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर अहम चर्चा

देहरादून : भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और राज्यसभा MP Harbhajan Singh ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किस तरह से उत्तराखंड के युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और पहाड़ के दूर-दराज के क्षेत्रों से नई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक लाया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement Space

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरभजन सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रदेश में खेलों के विकास के लिए अपने सुझाव दिए।

Advertisement Space

Leave a Comment