Amritsar में अवैध हथियारों और ड्रग तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक RPG सहित अन्य घातक हथियार बरामद

Amritsar : अमृतसर रूरल पुलिस ने सेंट्रल एजेंसी के साथ एक  संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई करते हुए गैर-कानूनी हथियार और ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक RPG (22 NETTO), दो गैर-कानूनी पिस्तौल, 106 जिंदा कारतूस, 7.904 kg हेरोइन, 5.152 kg अफीम, 2.344 kg ICE (मेथामफेटामाइन), एक ड्रोन, एक GPS ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।

DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो क्रिमिनल लोगों के बीच आगे बांटने के लिए गैर-कानूनी हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में मदद करते थे।

Advertisement Space

आरोपियों के खिलाफ तीन थानों में केस दर्ज
DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ PS घरिंडा, PS लोपोके और PS भिंडी सैदा, अमृतसर में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों की पहचान करने और उनके बीच संबंध बनाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment