विनीत धीर को Jalandhar North से MLA उम्मीदवार घोषित करने पर अश्वनी अग्रवाल ने दी बधाई, केजरीवाल और CM मान का जताया आभार

जालंधर : आम आदमी पार्टी की ओर से Jalandhar North विधानसभा क्षेत्र हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर को विधायक पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री अश्वनी अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ विनीत धीर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान अश्वनी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर को उम्मीदवार घोषित करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।

Advertisement Space

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि विनीत धीर को उम्मीदवार घोषित किया जाना उनके लिए खुशी का विषय है। उन्होंने उन्हें आगामी राजनीतिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अश्वनी अग्रवाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement Space

Leave a Comment