Updates : Punjab Assembly Elections 2027 : AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर और सेंट्रल से नितिन कोहली को टिकट

चंडीगढ़: Punjab Assembly Elections 2027 के लिए Aam Aadmi Party(AAP) ने आज वीरवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले Aam Aadmi Party अपनी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगा चुकी है।

दूसरी लिस्ट में जालंधर की तीन शहरी सीटों नॉर्थ, सेंट्रल और जालंधर कैंट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई । जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर, सेंट्रल इलाके से नितिन कोहली और जालंधर कैंट सीट से दीपक बाली को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही जिला जालंधर की देहाती सीटों पर भी Aam Aadmi Party ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हलका आदमपुर से पवन कुमार टीनू और हलका फिल्लौर से हरजोत सिंह लोहटिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जालंधर की 9 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है तथा जालंधर वेस्ट की सीट से अपने मौजूद विधायक एवं केबिनेट मंत्री महिंदर भगत के नाम पर उम्मीदवारी की मोहर लगने की उम्मीद है।

Advertisement Space

आज वीरवार को Aam Aadmi Party की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पार्टी ने अपने दो मौजूदा सांसदों को भी टिकट दी है। इनमें फगवाड़ा विधानसभा सीट से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और बरनाला सीट से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि डॉ. राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर संसदीय सीट से आप के सांसद हैं तथा गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर संसदीय सीट से सांसद हैं।

Aam Aadmi Party की ओर से जारी 31 उम्मीदवारों की लिस्ट

Updates : Punjab Assembly Elections 2027 : AAP की दूसरी लिस्ट जारी, जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर और सेंट्रल से नितिन कोहली को टिकट

Advertisement Space

Leave a Comment