कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट में गोलीबारी पर भाजपा चुप क्यों : आप


Aryan Academy AD

आप नेता बलतेज पन्नू ने लॉरेंस बिश्नोई की जेल से धमकियों और कनाडा के साथ राजनयिक विफलता के लिए केंद्र पर उठाए सवाल
चंडीगढ़:
आम आदमी पार्टी (आप) ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट में गोलीबारी की हुई दो लगातार घटनाओं पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की चुप्पी पर बड़ा सवाल उठाया है। आप नेता बलतेज पन्नू ने केंद्र सरकार पर कूटनीतिक कार्रवाई में फेल होने और कनाडाई अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को सही ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि दो लगातार हमलों के बावजूद कनाडाई अधिकारियों के साथ बातचीत करने में केंद्र सरकार विफल रही। उन्होंने गुजरात की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सलाखों के पीछे से लोगों को धमकियां देने पर भी आश्चर्य जताया।

उन्होंन पूछा कि दूसरी गोलीबारी की घटना के बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार ने कनाडा सरकार से संपर्क क्यों नहीं किया? केंद्र किस बात का इंतज़ार कर रहा है? उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर दूसरी बार गोलीबारी हुई है, फिर भी केंद्र सरकार ने अभी तक कोई ठोस कूटनीतिक पहल नहीं की है।

Advertisement Space

उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को जेल के अंदर से माफिया सरगना की तरह काम करने की इजाज़त देने के लिए भी केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पूछा, “बिश्नोई गुजरात की जेल के अंदर से खुलेआम लोगों को धमका रहा है। क्या उसे जेल में सिर्फ़ इसलिए रखा गया है ताकि वह शांति से बैठकर लोगों को धमकियां देता रहे? यह तो क़ानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के साथ बड़ा मज़ाक है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment