
एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित सालाना पास शुरू किया गया है।
यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा तथा यह पास चुनिंदा सड़कों एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे पर लागू होगा।
वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध होगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।
यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।
मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि किसी भी दूसरी वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन पास खरीदने की गलती न करें।
यह पास एक्टिव होने से एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप जो भी पहले हो, के लिए वैध होगा। यह पास केवल निजी वाहन कार, जीप, वैन और नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी होगा। इसमें ट्रक, बस, मिनी बस या टैक्सी कैब को शामिल नहीं किया गया है। अगर यह पास किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया तो ये अपने आप डी-एक्टिवेट हो जाएगा।
वहीं सालाना फास्टैग पास एक्टिवेट करने के लिए नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होगी। वाहन मालिक के पास मौजूदा फास्टैग पर ही सालाना फास्टैग एक्टिवेट हो जाएगा।
इसके साथ ही बता दें कि एनुअल पास ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं दी गई है। किसी अन्य वाहन पर यह फास्टैग इस्तेमाल किया गया तो यह ऑटोमैटिकली डिएक्टिवेट हो जाएगा।
निजी वाहनों के लिए एनुअल टोल पास की सुविधा लागू होने से टोल प्लाजा पर समय की होती बर्बादी और ज्यादा भुगतान करने से निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।