बच्चों सहित दंपति ने की आत्महत्या, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

मथुरा: मथुरा में एक परिवार ने बच्चों सहित आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए।  घर के अंदर पति-पत्नी सहित बच्चों की लाशें पड़ीं हुई थीं। लाश के पास से दूध का गिलास भी मिला है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को दूध में जहर दिया होगा। रसोई की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। दीवार पर लिखा है कि मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं।

मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment