अश्वनी अग्रवाल ने आप नेताओं सहित कुष्ठ आश्रम में प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर जालंधर के कुष्ठ आश्रम में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल, जालंधर नॉर्थ हलका से आप के संगठन इंचार्ज अश्वनी अग्रवाल, दीपक शारदा, महेश गर्ग तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विकलांग एवं बुजुर्ग आश्रम निवासियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने आश्रम के निवासियों का हालचाल जाना और उनका समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Space

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जीवन समाज सेवा के मूल्यों से प्रेरित है और उन्हीं आदर्शों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में समाज के कमजोर वर्गों के लिए ऐसे सेवाभाव से भरे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

आश्रम के बुजुर्गों ने पार्टी प्रतिनिधियों को आशीर्वाद देते हुए अरविंद केजरीवाल जी के लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

सेवा के साथ जन्मदिवस का यह अनूठा आयोजन लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश देकर समाज में मानवीय संवेदनाओं को और अधिक मजबूत करता है।

Advertisement Space

Leave a Comment