सकंट की घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ, हरसभंव सहायता की जाएगीःशिवराज सिंह चौहान


Aryan Academy AD

अमृतसरः पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों तथा राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, पंजाब ने हमेशा अपने सीने पर झेला है। देश की सेवा में पंजाब की भूमिका अतुलनीय रही है । इसके लिए वह पंजाब को प्रणाम करते हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर फसलों व संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लेंगे। केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। वहीं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंजाब के बाढ़ प्रभावित 5 जिलों जिनमें अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर शामिल है कि विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

Advertisement Space

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू करने से पहले चौहान ने सांसद रवनीत बिट्टू, तरुण चुघ, श्वेत मलिक और अजनाला से आप विधायक कुलदीप धालीवाल सहित पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। इस दौरे में चौहान के साथ भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment