बांधों को मजबूत करने पर छिड़ी बहस, प्रिंसीपल सचिव कृष्ण कुमार पर बरसा किसानों का गुस्सा


Aryan Academy AD

जीराः जल संसाधन विभाग के प्रिंसीपल सचिव कृष्ण कुमार को जीरा के रुक्नेवाला गांव के दौरे के दौरान किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के गांव रुक्नेवाला आए थे। वहां ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद वे वहां से चले गए।

बता दें कि जीरा से आप विधायक नरेश कटारिया द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ के लिए विभागीय अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है। वहीं बलात्कार के मामले में फरार चल रहे सनौर से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने प्रिंसीपल सचिव कृष्ण कुमार पर घग्गर नदी के किनारों को मजबूत करने के उनके सुझावों को बार-बार नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

Advertisement Space

रुक्नेवाला गांव निवासी तरलोक सिंह ने बताया कि बाढ़ को रोकने के लिए वे पिछले कई दिनों से खुद ही बांध को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने जब सरकारी अधिकारी कृष्ण कुमार से बांधों को मजबूत करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी यह संभव नहीं है। इस पर कुछ लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी, जिसके बाद वह चले गए। जीरा के एस.डी.एम. अरविंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन को जल संसाधन विभाग के प्रिंसीपल सचिव कृष्ण कुमार अधिकारी के दौरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी

Advertisement Space

Leave a Comment