गुजरात के पावागढ़ महाकाली मंदिर शक्तिपीठ में रोपवे ट्रॉली टूटी , 6 की मौत


Aryan Academy AD

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ महाकाली मंदिर शक्तिपीठ में शनिवार को रोपवे के लिए निर्माण सामग्री ले जा रही एक ट्रॉली के टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार्गो रोपवे की एक केबल तार टूट गई,जिससे ट्रॉली गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।

यह मंदिर लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है तथा लगभग 2,000 सीढ़ियां चढ़कर या केबल कार के जरिए मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण जनता के उपयोग के लिए बनाया गया रोपवे सुबह से ही बंद था।

Advertisement Space

चांपानेर से तीन चरणों में उभरती पावागढ़ पहाड़ी 1,471 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसके शिखर पर उक्त मंदिर देवी काली को समर्पित है। हर साल यहां लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं।
बता दें कि करीब दो वर्ष पहले भी रोपवे टूट जाने से ऐसा हादसा हो चुका है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment