यूरोप ने गूगल पर लगाया 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना, ट्रंप बोले-यह बर्दाश्त नहीं


Aryan Academy AD

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दोबारा सत्ता संभाली है वह अमरीका की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दुनिया भर के देशों पर टैरिफ लगाकर सुर्खियों में बने रहे हैं। पहले चीन ने अमरीका द्वारा लगाए गए भारी भरकम टैरिफ का विरोध किया, फिर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव पैदा हुआ था और अब यूरोप ने अमरीकी टेक कंपनी गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। इस पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप पर भड़क उठे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, यूरोप ने आज एक और महान अमरीकी कंपनी, गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया, जिससे वह पैसा छीन लिया गया जो अन्यथा अमरीकी निवेश और रोजगार के लिए जाता। यह उन कई अन्य जुर्माने और करों के अलावा है जो गूगल और अन्य अमरीकी तकनीकी कंपनियों पर लगाए गए हैं।

Advertisement Space

ट्रंप ने कहा-यह बहुत ही अनुचित है और अमरीकी करदाता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे! जैसा कि मैंने पहले कहा है, मेरा प्रशासन इन भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उदाहरण के लिए, एप्पल को 17 अरब डॉलर का जुर्माना भरने के लिए मजबूर किया गया, जो मेरे विचार से, नहीं लगाया जाना चाहिए था – उन्हें अपना पैसा वापस मिलना चाहिए!

हम इस शानदार और अभूतपूर्व अमरीकी प्रतिभा के साथ ऐसा नहीं होने दे सकते और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे इन करदाता अमरीकी कंपनियों पर लगाए जा रहे अनुचित जुर्माने को रद्द करने के लिए धारा 301 के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

Advertisement Space

Leave a Comment