मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत करीब हूं, हमारे बीच अच्छे संबंधःट्रंप

अमेरिका: ब्रिटेन की यात्रा पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि वह भारत और पीएम मोदी के बेहद करीब हैं। उनके बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब वह यूरोपीय देशों की आलोचना कर रहे थे, जिन्होंने रूस से तेल खरीदने का सिलसिला जारी रखा है।

Advertisement Space

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ पत्रकारवार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर यूरोप रूस से तेल खरीदता रहेगा, तो यह मॉस्को को अंतरराष्ट्रीय दबाव से अलग-थलग करने के प्रयासों को कमजोर कर देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत करीब हूं। मैंने हाल ही में उनसे बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन आप यह भी जानते हैं कि मैंने भारत पर टैरिफ लगाए थे।”

Advertisement Space

Leave a Comment