
नई दिल्लीः एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना मुताबिक अफगानिस्तान का एक 13 साल का लड़का गत दिनों के हवाई जहाज के पिछले टायर के पास छिपकर भारत पहुंच गया है। उड़ाने के दौरान खतरनाक होने के बावजूद यह लड़का 94 मिनट तक पिछले पहिये के पास बच गया और सुरक्षित दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया।
अफगानिस्तान की केएएम एयर के विमान ने अफगानिस्तान स्थित काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्सट से उड़ान भरी थी और यह विमान टर्मिनल 3 पर लैंड हुआ था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक उक्त लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है। वह इस तरह विमान के पहिये में छिपकर क्यों भारत पहुंचा इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं। हालांकि विमान में लड़के का पता नहीं चल सका लेकिन जब विमान दिल्ली में लैंड हुआ तो एक ग्राउंड हैंडलर की उस पर नजर पड़ गई।