नशीली गोलियों के जखीरे सहित 3 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर: नशीली गोलियों के जखीरे के साथ कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा निवासी बचिंत नगर, अजय कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी तिलक नगर तथा अमित वर्मा उर्फ सन्नी निवासी सतनाम नगर के तौर पर हुई है।

थाना 1 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नशा तस्करों से 2,23,000 नशीली गोलियों ,दो लग्जरी कारें और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार पुलिस टीम के साथ बल्र्टन पार्क में नाकाबंदी पर थे कि इसी दौरान स्विफ्ट कार सवार युवक को रोकने का इशारा किया।

Advertisement Space

पुलिस टीम को देखकर कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 87,000 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी की निशानदेही पर उसके 2 अन्य साथियों अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसकी कार की डिग्गी से 11,12,000 नशीली गोलियां जबकि अमित वर्मा को 24,000 नशीली गोलियां और एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment