सीमावर्ती गांवों में सर्च आप्रेशन के दौरान मिली हैरोइन और अफीम


Aryan Academy AD

अमृतसर: बीएसएफ ने अमृतसर के सीमावर्ती गांवों में सर्च आप्रेशन के दौरान  नशीले पदार्थों के साथ पिस्तौल और एक मैग्जीन बरामद की। बीएसएफ प्रवक्ता मुताबिक  सेना की एक टुकड़ी शुक्रवार को सीमांत गांव रोड़ांवाला के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने इलाके में संदिग्ध पैकेट होने की सूचना के बाद सर्च आप्रेशन शुरू किया।

इस दौरान बीएसएफ जवानों ने गांव के बाहरी क्षेत्र में पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद किया। उसमें से  3 किलो 675 ग्राम हैरोइन के 7 छोटे पैकेट बरामद हुए। वहीं अन्य टुकड़ी ने सीमांत गांव बच्चीविंड इलाके में गश्त के दौरान सर्च में एक पैकेट बरामद किया। उसमें एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और एक पैकेट में 71 ग्राम हेरोइन पाई गई।

Advertisement Space

सर्च आप्रेशन में बीएसएफ को 8 पैकेट नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। इनमे्ं 7 पैकेटों में हैरोइन जबकि एक पैकेट में अफीम थी। इसके साथ ही बीएसएफ की टुकड़ी ने एक बरामद किया।  बीएसएफ अधिकारियों ने हैरोइन और अफीम के पैकेट तथा पिस्तौल और मैग्जीन को पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment