
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
उत्तर भारत में मॉनसून दस्तक दे रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है तथा तेज हवा चलने से प्रचंड गर्मीी से थोड़ी राहत में मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं भी चलेंगी । पंजाब के कई जिलों में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। बीते कल से आज तापमान में भी गिरावट दिखाई दे रही है। मोहाली जीरक और राजपुरा की तरफ हल्की बारिश होने की सूचना है।
मौसम विभाग के अनुसार संगरूर में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, जिसका असर पंजाब के बाकी जिलों में भी देखने को मिलेगा।
पूर्वी हिस्सों में 20 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, खासकर उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार है।
Advertisement Space