
नई दिल्ली : नॉर्वे के फोर्डे में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने कुल 199 किलोग्राम भार उठाया।
Advertisement Space
वहीं गोल्ड मेडल नार्थ कोरिया की रि सोंग गुम ने जीता। चीन की थान्याथन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का ये तीसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में गोल्ड मेडल और साल 2022 में सिल्वर मेडल जीता था। वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का ये 18वां मेडल है। अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज आ चुके हैं।
Advertisement Space