
नई दिल्लीः दिल्ली में बीडी शर्मा मार्ग स्थित सांसदों के फ्लैट्स में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के काम में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और तेजी से पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।
Advertisement Space
इस इमारत की ऊपरी मंजिलों में से एक में आग लगने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ ही अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि इस इमारत का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में किया था और यहां कई सांसद रहते हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Advertisement Space