सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए अमृतसर के 7 गुर्गे, काबू


Aryan Academy AD

अमृतसरः अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शमशेर सिंह उर्फ सिमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह और एक किशोर हैं । सभी अमृतसर के रहने वाले हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से 15 अत्याधुनिक पिस्तौल (9 ग्लॉक 9MM पिस्तौल और छह .30 बोर पिस्तौल) बरामद की गईं।

प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे और पूरे पंजाब में अवैध हथियारों की खरीद और आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Advertisement Space

पुलिस छावनी, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पर्दाफाश करने में जुटी है।

Advertisement Space

Leave a Comment