दिल्ली की अदालतों और CRPF के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः नई दिल्ली में एक बार फिर से सीआरपीएफ के स्कूलों और अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इसमें द्वारका का सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, प्रशांत विहार का सीआरपीएफ स्कूल, साकेत कोर्ट परिसर व रोहिणी कोर्ट परिसर शामिल है। इन सभी जगहों को एक ही ईमेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत घटनास्थलों पर पहुंच गईं।

Advertisement Space

दोनों स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया। जांच में किसी भी स्कूल या कोर्ट से कोई भी संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या धमाका सामग्री नहीं मिली। धमकी भरा ईमेल जैश-ए-मोहम्मद नाम के आतंकी संगठन की ओर से भेजा गया बताया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment