तेज रफ्तार कार डिवाइ़र से टकराकर पलटी, 5 की मौत


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना में रविवार देर रात सड़क हादसे में 2 नाबालिग लड़कियों सहित 5 की मौत हो गई। हादसा लाडोवाल टोल प्लाजा के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद कई मीटर तक घिसटती चली गई।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। शव भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। शवों को रात करीब 1 बजे सिविल अस्पताल, लुधियाना पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक सभी जगराओं क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Advertisement Space

इनमें दो नाबालिग लड़कियां और तीन युवक शामिल हैं। फिलहाल सभी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कश्मीर सिंह (थाना लाडोवाल) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया।

Advertisement Space

Leave a Comment