“मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए” का बयान देने पर नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से Suspend


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः “मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपए” वाले  बयान को देकर विवादों में फंसी पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर को कांग्रेस पार्टी से संसपेड कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत कौर की प्राइमरी मेंबरशिप को सस्पेंड करने का दो लाइन का ऑर्डर जारी किया है।

वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू को उनके “मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये” वाले बयान पर सलाह दी कि उन्हें किसी “अच्छे मानसिक अस्पताल” में भर्ती हो जाना चाहिए।

Advertisement Space

पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कहा था कि “जो 500 करोड़ रुपए वाला सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।” इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में हंगामा मच गया ।

Advertisement Space

Leave a Comment