जालंधर वेस्ट हलके में बढ़ रहे खून-खराबे पर सुरेन्द्र चौधरी ने जताई चिंता


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के वेस्ट हलके में क्राइम ग्राफ काफी बढ़ता जा रहा है। रोज आपराधिक वारदातों की खबरें सुनने को मिल रही हैं। कभी कहीं दुष्कर्म की वारदात हो जाती है तो कहीं पर युवाओं का खून बहने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। हाल ही वेस्ट हलके में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है। वेस्ट हलके में बढ़ रहे खून-खराबे की घटनाओं पर सीनियर कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र चौधरी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वेस्ट हलके में पुलिस को सख्ती से काम लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके के ही पारस एस्टेट एरिया में एक नाबालिग बच्ची की हत्या की खबरों की स्याही सूखी नहीं कि पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या हो गई, जोकि वेस्ट हलके मे बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है। पारस एस्टेट में बच्ची की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से नहीं उठाया तब जाकर पुलिस हरकत में आई।

सुरेन्द्र चौधरी ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ महीने पहले घास मंडी के पास भी एक 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के नजदीक नशा छुड़ाओ केंद्र के पास हुई थी। वहीं इससे कुछ सप्ताह पहले युवा लड़के वरुण की हत्या हो गई थी।

Advertisement Space

हालांकि पुलिस ने इन हत्याओं के मामले बहुत जल्द सुलझा तो लिए लेकिन एक के बाद एक युवकों की हो रही हत्याएं हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment