शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा


Aryan Academy AD

बांग्लादेशः इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर भी तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस में आग लगा दी। बता दें हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान सिर में गोली मारी गई थी।

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment