
जालंधर : वार्ड नं. 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में महज एक वर्ष के भीतर वार्ड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए निरंतर प्रयासों का असर अब ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई लंबे समय से लंबित कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि शेष परियोजनाएँ तय समय-सीमा में तेज़ी से प्रगति पर हैं।
पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में वार्ड के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए लाखों रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दिलाई। अंडरब्रिज वाली सड़क, इंडस्ट्रियल एरिया गुरुद्वारा साहिब को जाने वाली सड़क सहित कई प्रमुख मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई एलइडी लाइटें लगाई गई हैं। अंधेरे इलाकों में अतिरिक्त लाइट पोल और हाई-मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। स्कूलों, पार्कों और प्रमुख चौराहों के आसपास सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर भी कार्य किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वार्ड के पार्कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नई बेंच, बच्चों के झूले और ओपन जिम लगाए गए हैं। पौधारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने की पहल की गई है तथा पार्कों में सोलर लाइट लगाने की योजना पर भी काम शुरू हो चुका है।
सामाजिक सरोकारों को भी समान महत्व देते हुए बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन से जुड़े मामलों में सक्रिय पहल की गई है। वहीं वार्ड के पार्कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य भी निरंतर जारी है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप बेहतर हो रहा है।
पार्षद के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल कैसा रहा, के बारे में पूछना पर पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में भी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही कहा कि जन सहयोग से ही वार्ड का सर्वांगीण विकास संभव है और भविष्य में विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।
वार्डवासियों का कहना है कि बीते एक वर्ष में क्षेत्र में सकारात्मक और ठोस बदलाव देखने को मिला है। वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और नियमित निगरानी के चलते पार्षद अश्वनी अग्रवाल के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।