इस तारीख से ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा हो जाएगा महंगी


Aryan Academy AD

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा किराए में वृद्धि का फैसला किया है। बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर से लागू होगा। फैसले के मुताबिक जनरल श्रेणी और मेल तथ एक्सप्रेस ट्रेनों में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे की वृद्धि की गई है। 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

वहीं मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि छोटे रूटों पर यात्रा करने वालों को राहत दे गई है।

सब-अर्बन ट्रेन और मंथली सीजन टिकट (MST)—कोई बदलाव नहीं

215 किलोमीटर तक साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास—कोई बदलाव नहीं

Advertisement Space

215 किलोमीटर से ज्यादा साधारण (ऑर्डिनरी) क्लास—1 पैसा प्रति किलोमीटर

मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी क्लास—2 पैसे प्रति किलोमीटर

मेल/एक्सप्रेस एसी क्लास—2 पैसे प्रति किलोमीटर

नॉन-एसी क्लास में 500 किमी का सफर— ₹10 अतिरिक्त

Advertisement Space

Leave a Comment