
चंडीगढ़ः पटियाला के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल अमर सिंह चहल से जुड़ी साइबर ठगी मामले में पुलिस ने अब तक करीब 25 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है । इस साइबर ठगी नेटवर्क के तार महाराष्ट्र से जुड़े हुए हैं।
जांच एजेंसियों ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों की पहचान की है, जिनका संबंध महाराष्ट्र से बताया जा रहा है। ठगों ने रिटायर्ड आईजी के खाते से रकम निकालकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की, ताकि पैसे की ट्रैकिंग मुश्किल हो सके। आरोपी फर्जी नाम और पहचान का इस्तेमाल कर रहे थे।
Advertisement Space
अमर सिंह चहल से रजत वर्मा नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया था, जिसने खुद को एक निजी बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ बताया था। इसी झांसे में आकर उन्होंने बड़ी रकम निवेश की । ठगी का एहसास होने के बाद अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली थी।
Advertisement Space