
चेन्नईः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आई.आई.टी. मद्रास में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपका कोई पड़ोसी आपके लिए अच्छा है या कम से कम आपके लिए नुकसानदायक नहीं है तो इसमें परेशानी नहीं है। जहां भी अच्छे पड़ोसी होने की भावना होती है, भारत निवेश और मदद करता है।
पर पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जानबूझकर, लगातार आतंकवाद का समर्थन करेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है।
Advertisement Space
उन्होंने कहा कि आप एक तरफ हमसे पानी साझा करने की मांग करें और दूसरी तरफ हमारे देश में आतंक फैलाएं तो यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जो देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं। उनसे अपनी सुरक्षा के लिए जो जरूरी होगा, वह भारत करेगा।
Advertisement Space