उत्तराखंड के आर्मी कैंप में लगी आग,100 से ज्यादा जवान थे मौजूद

उत्तराखंड: उत्तराखंड के जोशीमठ में औली रोड पर स्थित आर्मी कैंप के स्टोर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेना की फायर ब्रिगेड और स्थानीय दमकल विभाग की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 100 से ज्यादा जवान मौजूद थे। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे हालात और गंभीर हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Advertisement Space

इस घटना में आर्मी कैंप के स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और सेना की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment