
गुरदासपुरः गुरदासपुर चाय-चूरी रेस्टोरेंट के मालिक ने देर रात खुद को गोली मार ली। गोली उसने अपने सीने पर मारी है, जो अंदर ही फंस गई है।
पुलिस ने बताया कि मनप्रीत सिंह का अमृतसर नेशनल हाईवे पर चाय-चूरी नाम का एक रेस्टोरेंट है। रात करीब 10 बजे उसने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही रेस्टोरेंट में काम करने वाले उसके पास पहुंचे, जहां वह जमीन पर गिरा हुआ पड़ा था।
Advertisement Space
उसकी छाती में बाईं तरफ गोली लगी थी। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
Advertisement Space