
ईरानः बढ़ती मंहगाई के खिलाफ ईरान की खामेनेई सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जानकारी के अनुसार ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई प्रमुख शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई हैं। अब तक हुई हिंसा में 45 लोगों की मौत की हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि ईरान में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है। इस दौरान प्रदर्शनकारी “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ” जैसे नारे लगा रहे हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। तेहरान एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है । सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
दूसरी तरफ ईरान प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरानी अधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो वाशिंगटन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। इस धमकी के चलते खामेनेई शासन ने एयरस्पेस बंद कर दिया है।