असंतुलित होकर कार नहर में गिरी, मां-बेटी की मौत


Aryan Academy AD

लंबी:लंबी के गांव आलमवाला के पास अबोहर माइनर में कार गिरने से मां व बेटी की मौत हो गई। महिला का पति कार की खिड़की खुल जाने के कारण बच गया।

मृतकों की पहचान सिमरन कौर (33) और उसकी तीन वर्षीय बेटी तकदीर कौर के रूप में हुई है, जो गांव जंडवाला भीमेशाह, जिला फाजिल्का की रहने वाली थीं।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि साहिल खेड़ा, निवासी गांव जंडवाला भीमेशाह, अपनी पत्नी सिमरन कौर और बेटी तकदीर कौर के साथ स्विफ्ट कार में सिरसा से घर लौट रहा था। आलमवाला के पास तीखे मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस द्वारा  हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए मृतका के पति को पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment